न्यू आगरा के दयालबाग स्थित अपर्णा रिवर व्यू अपार्टमेंट निवासी सर्राफ सौरभ गुप्ता (40) और शाहगंज के गजानन नगर निवासी चीनी ट्रेडिंग कारोबारी मोहम्मद सारिक (38) का शुक्रवार को भी पता नहीं चल सका। दोनों की बरामदगी के लिए दो-दो टीमें लगी हैं। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में दोनों नजर आए हैं। पुलिस ने मथुरा और फिरोजाबाद में भी तलाश की है।
सौरभ गुप्ता एक सितंबर की सुबह घर से किनारी बाजार अपनी फर्म जाने के लिए निकले थे। मगर, फर्म के ऑफिस के बाहर एक्टिवा खड़ी करके चले गए। उन्होंने कुछ देर बाद पत्नी के मोबाइल पर हमेशा के लिए जाने का मैसेज किया था। इसके बाद से पुलिस और परिजन उनकी तलाश में जुटे हैं। रिश्तेदार दिलीप गुप्ता ने बताया कि सौरभ बुधवार की रात साढ़े आठ बजे गुरुद्वारा गुरु का ताल पर खड़े हुए थे।
ये भी पढ़ें- पार्टी के बहाने घर बुलाकर महाराष्ट्र की युवती से दुष्कर्म, सहेली सहित तीन को भेजा जेल
इसी दौरान एक रिश्तेदार वृंदावन से लौट रहे थे। उन्होंने सौरभ को देखा था। इस पर उनसे पूछताछ की। यहां खड़े होने का कारण पूछा। मगर, सौरभ ने किसी का इंतजार करने की बात कही। इस पर रिश्तेदार चले गए। दूसरे दिन उन्हें सौरभ के लापता होने का पता चला। तब परिजनों को बताया। इस पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। वह गुरुद्वारा से पैदल मथुरा की तरफ जाते नजर आ रहे हैं।