बाजरे के खेत से अजीब सी आवाजें आ रही थीं। जब परिजनों ने मौके पर जाकर देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। जानिए उस खेत में क्या हो रहा था।
घटना उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की है। थाना मगोर्रा इलाके के एक गांव में पड़ोस के घर में छठी पूजन से लौट रही युवती को रास्ते से दो युवक जबरन उठा ले गए। पास ही बाजरे के खेत में उससे गैंगरेप करने के बाद आरोपी उसके कपड़े भी साथ ले गए।
घर न पहुंचने पर परिजनों ने युवती को खोजा तो वह नग्नावस्था में खेत में मिली। कपड़े से ढककर उसे घर लेकर आए। युवती के पिता ने गांव के युवक और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गुरुवार की रात युवती पड़ोसी के घर छठी पूजन से लौट रही थी। रास्ते में खड़े दो युवक उसे उठाकर गांव के पास ही बाजरे के खेत में ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया।