फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करता रहा सौतेला पिता, मौसी के घर पहुंची पीड़िता ने बताई झकझोर देने वाली दास्तां

Sat, 15 Aug 2020 12:32 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म(डेमो) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सौतेले पिता के अपनी नाबालिग बेटी से छह साल से दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एक शादीशुदा महिला का ढोलना क्षेत्र के एक युवक से प्रेम हो गया। इसके बाद उसने उस युवक से छह साल पहले शादी कर ली थी। बताया गया है कि पहले पति से जन्मीं अपनी दोनों बेटियों को भी महिला अपने साथ ले गई।

उस समय उनमें से एक बेटी की उम्र 10 साल और दूसरी बेटी की उम्र नौ साल थी। कुछ दिन तक तो ठीक रहा, लेकिन उसके बाद सौतेले पिता की नियत बड़ी बेटी पर खराब हो गई। वह उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। जब वह विरोध करती तो आरोपी सौतेला पिता उसके साथ मारपीट करने लगता और शिकायत करने की कहने पर जान से मारने की धमकी देने लगता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मौका मिलने पर दोनों बहनें घर से भागकर अपनी मौसी के पास पहुंच गईं। मौसी को उन्होंने सारी हकीकत बताई। यह सुनकर मौसी दंग रह गई। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। आरोपी को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी।

ये भी पढ़ें- बीएसयूपी योजना: करोड़ों की लागत से बने मकानों की टपक रही छत, हाथ लगाते ही झड़ रहा प्लास्टर

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी राजीव सिरोही ने बताया कि सौतेले पिता के खिलाफ तहरीर के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें