फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बस में महिला से दुष्कर्मः फोरेंसिक जांच को भेजा सीट कवर, एसएसपी ने परखी एक्सप्रेसवे की सुरक्षा

Mon, 31 Aug 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

एक्सप्रेस वे पर चलती बस में हुए महिला से दुष्कर्म के बाद यमुना एक्सप्रेस वे पर बीती रात एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अधीनस्थों के
साथ निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी हेल्पर और प्राइवेट बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे पर चलती स्लीपर बस में दिल्ली की रहने वाली महिला से हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बस की सीट से कवर को लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद पुलिस टीम के साथ उसे घर भेजा दिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि यमुना एक्सप्रेस वे पर थाना मांट क्षेत्र में लखनऊ से दिल्ली जा रही एक 28 वर्षीय महिला से प्राइवेट बस के हेल्पर ने दुष्कर्म किया था। मांट पुलिस ने आरोपी रवि कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

संबंधित खबर- मथुरा : यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में दिल्ली की महिला यात्री से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


रविवार को मांट पुलिस ने बस से सीट संख्या पांच के कवर को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के बाद पुलिस सुरक्षा में दिल्ली भेजा गया। इसके अलावा एसएसपी के निर्देश पर बस में सवार यात्रियों के बयान लिए गए और बस चालक-परिचालक से भी पूछताछ की गई।
विज्ञापन

एसएसपी ने किया एक्सप्रेस वे का निरीक्षण
एक्सप्रेस वे पर चलती बस में हुए महिला से दुष्कर्म के बाद यमुना एक्सप्रेस वे पर बीती रात एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अधीनस्थों के साथ निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीओ व थाना प्रभारियों के साथ एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा चौकी पर बैठक दिशा निर्देश दिए। वही एसएसपी द्वारा मांट और नौहझील क्षेत्र में हुई लूट को लेकर खुलासा करने निर्देश दिए।

चालक-परिचालक और अन्य हेल्पर कहां थे
जिस समय महिला के साथ दुष्कर्म हो रहा था, उस समय चालक-परिचालक और एक अन्य हेल्पर कहां थे। दुष्कर्म पर उनकी क्या प्रतिक्रिया थी। महिला के अनुसार चालक-परिचालक और अन्य हेल्पर इस वारदात में अभियुक्त हेल्पर के सहभागी थे। वह चुपचाप उसका सहयोग कर रहे थे। उन्होंने विरोध तक नहीं किया।

सवारियों के विरोध पर फूले हाथ-पैर
महिला ने शोर मचाया तो बस की सवारियों ने विरोध शुरू कर दिया। उस समय आरोपी हेल्पर और बस के चालक-परिचालक के हाथ-पैर फूल गए। इसके बाद ही महिला ने हेल्पर के साथ मारपीट की।

संबंधित खबर-  बस में महिला से दुष्कर्मः खुली एक्सप्रेसवे के सफर की सच्चाई, चालक-परिचालक ने नहीं सुनी महिला की फरियाद

हेल्पर ने किया घटना से इंकार
महिला द्वारा लगाए गए आरोपों से हेल्पर ने इनकार किया है। उसका कहना है कि उस पर लगाया आरोप झूठा है। वह बस में सवारियों को बैठाने का काम करता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें