कासगंज जनपद के ढोलना थाना क्षेत्र में रविवार की देर साय घर में घुसकर गांव के ही एक युवक ने सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस वारदात की शिकार बालिका काफी गंभीर घायल है। उसका इलाज अलीगढ़ मेडिकल कालेज में चल रहा है। पुलिस ने बालिका के दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
घर पर अकेली थी मासूम
रविवार शाम को बालिका घर पर अकेली थी परिजन खेत पर काम करने गए थे। मौका पाकर गांव के ही 18 वर्षीय आरोपी युवक अरुण कुमार ने दुष्कर्म का शिकार बना डाला। इस वारदात में बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। लहूलुहान अवस्था में बालिका को जिला चिकित्सालय रविवार की रात को ले जाया गया, जहां उसका चिकित्सीय परीक्षण किया गया। परीक्षण के साथ ही बालिका को उपचार दिया गया। लेकिन गंभीर जख्म होने के कारण बालिका को अलीगढ़ मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उसका लगातार इलाज चल रहा है। आरोपी युवक के खिलाफ बालिका के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने सक्रिय हो कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सोमवार को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। थाना पुलिस ने लोगों को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
ये भी पढ़ें...
आगरा: 200 रुपये का पेट्रोल भरवाया.. टंकी में पहुंचा सिर्फ 90 रुपये का, युवक ने ऐसे पकड़ी घटतौली