फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, विरोध पर नाबालिग भाई की हत्या, नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 11 May 2020 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किशोरी के साथ दुष्कर्म कर रहे दो लोगों से नाबालिग भाई भिड़ गया। इस पर आरोपियों ने नाबालिग भाई की हत्या कर दी। साथ ही उन्होंने किशोरी को भी जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। सहमी पीड़िता ने भाई की हत्या की बात तीन दिन तक छिपाए रखी। बाद में उसने हिम्मत दिखाई तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना सात मई की है। 
विज्ञापन


थाना जलेसर क्षेत्र के एक गांव में सात मई की दोपहर में दो युवकों ने घर में घुसकर एक किशोरी को पकड़ लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। इसी बीच नाबालिग भाई बाहर से घूमता हुआ घर पहुंचा तो बहन के साथ दुष्कर्म होता देखा।

वह बहन की आबरू बचाने के लिए आरोपियों से भिड़ गया। उसने शोर भी मचाया। शोर मचाता देख आरोपियों ने नाबालिग के अंगोछे से ही उसका गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद किशोरी को भी धमकी देकर भाग गए।  
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बाहर काम करने गए माता-पिता जब घर पहुंचे तो बेटे को मृत देखकर होश उड़ गए। अनहोनी मान उन्होंने शव को दफना दिया। शनिवार को पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और माता पिता से सच्चाई बयां कर दी, तब जाकर पुलिस ने गांव के ही नामजदों के खिलाफ दी तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही हैं।

पीड़ित का आरोप है कि वह काम से बाहर गया था तभी गांव के ही दो लड़कों ने घर में घुसकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसी दौरान नाबालिग भाई पहुंच गया। विरोध करने पर उसकी भी हत्या कर दी गई। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। डीएम के आदेश पर शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। -सुनील कुमार सिंह, एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें