फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वारयल, पुलिस ने नहीं लिखा मुकदमा

Tue, 04 Feb 2020 12:22 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
गाजियाबाद की युवती को शादी का झांसा देकर फंसा लिया और उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया जिसे बाद में वायरल कर दिया। युवती के गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन


युवती पुलिस की शरण में गई तो रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। सोमवार को पीड़िता अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) से मिली और आपबीती सुनाई, युवती को कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।

थाना मलावन क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर युवती ने आरोप लगाए है कि 18 माह पूर्व दिल्ली में मुलाकात हुई थी। युवक ने शादी का झांसा देकर अपने साथ रख लिया और गांव बुलाकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने से वह गर्भवती हो गई तो तीन माह बाद जबरन गर्भपात करा दिया। इसका विरोध करने पर युवक ने युवती को मारा-पीटा भी, युवती ने एएसपी को चोटों के निशान भी दिखाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि वह गाजियाबाद में ब्यूटी पार्लर चलाती है। जिस मोहल्ले में वह रहती थी इसी मोहल्ला में युवक रहता था, इसके चलते मुलाकात हो गई।

युवती का कहना है कि युवक ने दुष्कर्म के दौरान अश्लील वीडियो भी बना ली। बाद में शादी से इनकार करने लगा और शादी का दबाव बनाने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाने लगी। इतना ही नहीं युवक मारपीट करने लगा। मारपीट करने से हाथ में चोटें भी आई। 

युवती का आरोप है कि युवक ने दबाव बनाने पर अश्लील वीडियो वायरल कर दिया और बदनाम करने लगा। एएसपी संजय कुमार ने युवती की पीड़ा को सुना और थाना मलावन में रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें