फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाकः किशोरी को घर से अगवा कर दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 15 May 2020 12:33 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में पिनाहट थाना क्षेत्र के एक गांव में दो बाइकों से आए चार युवक एक 15 वर्षीय किशोरी को घर से उठा ले गए। जंगल में उसके साथ दुष्कर्म किया। खोजबीन के दौरान किशोरी जंगल में रोते हुए मिली। पुलिस ने गांव के ही एक युवक और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन


किशोरी की मां के मुताबिक बुधवार रात करीब 10 बजे घर के सभी सदस्य सो रहे थे तभी उन्हें बेटी के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। परिवार के लोग जागे तो किशोरी घर में नहीं थी। 

ये भी पढ़ें: देह व्यापार की शिकायत पर पुलिस का छापा, घर में बेड बॉक्स से बरामद हुई किशोरी
विज्ञापन
विज्ञापन


खोजबीन करने पर करीब दो घंटे बाद किशोरी जंगल में रोते हुए मिली। उसने बताया कि गांव का ही  नामजद युवक अपने तीन साथियों के साथ दो बाइक लेकर आया था। उसे जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष पिनाहट अंजिश कुमार ने बताया कि मुकदमा लिख लिया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें