फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा सामूहिक दुष्कर्म कांड: एक आरोपी गिरफ्तार, हाईवे पर चलती कार में हुई थी वारदात

Thu, 25 Nov 2021 01:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

मथुरा में पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उस कार को भी बरामद कर लिया है, जिसमें वारदात हुई थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना कोसीकलां क्षेत्र में हाईवे पर चलती कार में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम तेजवीर है। वह हरियाणा के पलवल का रहने वाला है। पुलिस ने वो कार भी बरामद कर ली है, जिस कार में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। 

विज्ञापन


कोसीकलां क्षेत्र में रहने वाली युवती दरोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी। मंगलवार को वह आगरा में भर्ती परीक्षा देने गई थी। परीक्षा देने के बाद शाम को करीब साढे़ छह बजे वह आगरा में कोसीकलां जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान उसके पास एक कार आकर रुकी। इसमें युवती के एक परिचित समेत तीन-चार युवक बैठे थे। 

चलती कार में दुष्कर्म का मामला: मानवाधिकार आयोग ने मथुरा पुलिस से 24 घंटे में मांगी जांच रिपोर्ट
विज्ञापन


हाईवे किनारे घायल मिली थी युवती 
युवती कोसीकलां जाने के लिए कार में सवार हो गई। हाईवे पर आते ही कार में सवार युवकों ने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने विरोध किया तो मारपीट की। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में कार सवार हाईवे किनारे युवती को गंभीर हालत में फेंककर फरार हो गए। राहगीरों ने घायल युवती पड़े होने की सूचना पुलिस को दी थी। 

विज्ञापन

आरोपी से सोशल मीडिया के माध्यम से हुई दोस्ती
युवती के साथ हाईवे पर चलती कार में हुई सामूहिक दुष्कर्म घटना में शामिल एक युवक पीड़िता का दोस्त था। दोनों की सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से दोस्ती हुई थी। वहीं उसे परीक्षा दिलाने के लिए लेकर गया था। कार में तेजवीर और चालक था। घटना में शामिल बाकी युवक इसी परिचित के दोस्त बताए जा रहे हैं। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है। 

मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
सामूहिक दुष्कर्म के मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मथुरा के एसएसपी को जांच के आदेश दिए हैं। आयोग ने कहा कि इस मामले की जांच किसी क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी से कराकर 24 घंटे में रिपोर्ट सौंपी जाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें