फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटाः टेंपो से घर लौट रही किशोरी से चालक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 Jan 2020 11:32 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
दुष्कर्म(डेमो) - फोटो : Social media
विज्ञापन
एटा में टेंपो से घर लौट रही किशोरी के साथ चालक ने दुष्कर्म किया। किशोरी पहले से टेंपो चालक को जानती है। किशोरी ने घरवालों को वारदात के बारे में बताया तो पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय किशोरी मंगलवार को किसी काम से शहर आई थी। शाम को वह टेंपो से घर लौट रही थी। टेंपो में अन्य कोई सवारी नहीं था। इस पर चालक अरुण उर्फ दिवारी लाल निवासी हिंदू नगर थाना कोतवाली नगर ने किशोरी के साथ रास्ते में दुष्कर्म कर दिया।

वारदात को अंजाम देकर आरोपी धमकी देकर भाग गया। किशोरी ने घर जाकर मां को घटना के बारे में बताया। घरवाले पीड़ित किशोरी को थाना कोतवाली देहात ले गए और पुलिस को पूरी जानकारी दी। पीड़िता के पिता ने तहरीर में टेंपो में दुष्कर्म करने की बात कही है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक देवेश पाल सिंह ने बताया कि टेंपो चालक अरुण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया कि टेंपो चालक और किशोरी एक ही जाति के हैं और दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें