फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराया देने उतरी महिला तो ई-रिक्शा लेकर भागा चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। फर्रुखाबाद निवासी एक महिला जब ई-रिक्शा से उतर कर किराया दे रही थी, तभी ई-रिक्शा लेकर भाग गया। उसके बैग और एक बोरी में एक लाख रुपये भी रखे हुए थे। काफी देर तलाश के बाद भी चालक को कोई पता नहीं लग सका। महिला ने थाने पहुंच कर तहरीर दी।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के मोहल्ला बजरिया निवासी निशा सक्सेना मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी जेठ लक्ष्मण सक्सेना के घर आईं थीं। उन्होंने मंडी में कुछ अनाज बेचा और बुधवार को वापस लौट रहीं थीं। बुधवार की सुबह वह ई-रिक्शा पर बैठ कर ईशन नदी पुल जा रहीं थीं। वहां पहुंचने के बाद वह उतर कर चालक को किराया देने लगीं। तभी चालक ने अचानक गाड़ी को दौड़ा दिया। महिला ने शोर मचाया और पीछा भी किया, लेकिन तब तक चालक गाड़ी लेकर भाग गया था। महिला के अनुसार बैग में कपड़े आदि सामान रखा हुआ था। वहीं बोरी में बाजरा के अंदर एक लाख रुपये भी रखे थे, जो कि मंडी में अनाज बेच कर मिले थे। पीड़िता ने थाने पहुंच कर तहरीर दी।
मजदूर से मारपीट कर छीनी नकदी
कुरावली। गांव दिवरई में एक अनुसूचित जाति के मजदूर के साथ मारपीट कर दबंग ने नकदी छीन ली। पीड़ित दीपक दिवाकर ने थाने में तहरीर दी कि बुधवार की शाम वह मजदूरी कर घर वापस आ रहा था। गांव फतेहजंगपुर के पास गांव निवासी एक दबंग रुपये मांगने लगा। विरोध करने पर मारपीट कर रुपये छीन लिए। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं गांव नंदपुर निवासी सूबेदार ने तहरीर दी। कहा है कि बुधवार की सुबह वह घर के सामने अलाव ताप रहा था। तभी रंजिश के चलते नामजद आकर लाठी डंडा से मारपीट करने लगे। पुत्र सुखदेव बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें