फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खंदारी पर टूटी सीवर लाइन, दो दिन झेलना होगा जाम

विज्ञापन
खंदारी हनुमानआदिर चौराहे पर टूटी सीवर लाइन की मरम्मत करते कर्मचारी और जमा से जूझते लोग।
विज्ञापन
आगरा। खंदारी चौराहे पर दो दिन पहले धंसी सड़क की जांच में सीवर लाइन टूटी मिली। हनुमान मंदिर के पास सीवर मैनहोल के पास की गई खुदाई में पाइप पूरी तरह से गला निकला। शनिवार को मरम्मत कार्य के कारण पूरे दिन जाम के हालात बने रहे और एक साइड का ट्रैफिक बंद होने से वाहन रेंगकर निकलते रहे।
विज्ञापन

चौराहे के पास बने सीवर चैंबर पर करीब 20 मीटर लंबाई में 400 मिमी. व्यास की लाइन बदली जाएगी। इस वजह से खंदारी चौराहे पर वाहन चालकों को दो दिन तक जाम झेलना होगा। खंदारी क्षेत्र में हनुमान मंदिर चौराहे से केनरा बैंक रोड पर दो दिन पहले सीवर मैनहोल के पास सड़क धंस गई थी। जांच में पता चला कि सीवर लाइन लीक होने के कारण सड़क धंसी है। जलकल विभाग के निर्देश पर यहां खुदाई की गई तो चैंबर के पास पाइप गला हुआ निकला।
इसी चैंबर के पास से पानी की लाइन निकल रही है। गले पाइप के कारण सीवर के प्रवाह से मिट्टी का कटान हो गया। इस वजह से सड़क धंस गई। खंदारी क्षेत्र में 300 मिमी. की जगह 400 मिमी. व्यास की सीवर लाइन बिछी हुई है, ऐेसे में इस साइज के पाइप का इंतजाम किया गया। शनिवार सुबह से लेकर शाम तक बीच चौराहे पर खुदाई के कारण ट्रैफिक बाधित रहा। एक ही साइड से दोनों ओर का ट्रैफिक निकला तो जाम लग गया। ऐसे में वाहनों को पूरे दिन रेंगकर निकलना पड़ा।
विज्ञापन


वर्जन
- हमने खंदारी चौराहे पर सीवर चैंबर के पास खोदाई की तो पाइप ही नहीं मिला। यह पूरी तरह से गल चुका है, जिसे तलाशने में पूरा दिन लग गया। चैंबर के पास पाइप न होने से मिट्टी का कटान होने लगा था, जिस वजह से 10 फीट से ज्यादा चौड़ा गड्ढा हो गया है। पाइप मिलने के बाद दो दिन इसकी मरम्मत में लगेंगे। - तनवीर शर्मा, प्राेजेक्ट मैनेजर, वीए टेक वबाग



स्पीड चौराहे से सूरसदन तक सीवर के लिए खुदाई
- मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर निर्माण के दौरान पिलर की खुदाई से एमजी रोड पर बिछी पुरानी डाट की सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। हरीपर्वत से सूरसदन के बीच का हिस्सा ज्यादा खराब हुआ, जिससे तीन बार सड़क धंस चुकी है। यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने सूरसदन से स्पीड कलर लैब चौराहे के बीच सीवर लाइन के लिए खुदाई की है। यहां पहले ही सड़क की एक लेन बंद थी। अब केवल पांच फीट की डामर सड़क ही यहां बाकी है। बाकी हिस्से को सीवर लाइन के लिए खोदकर छोड़ दिया गया है, जिस पर यमुना की रेत डाल दी गई है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। यूपीएमआरसी के पीआरओ पंचानन मिश्रा ने बताया कि नाली निर्माण का कार्य नगर निगम को करना था, लेकिन अब यह कार्य यूपीएमआरसी करा रहा है। इसमें दस दिन का समय लगेगा। फर्म से सीएंडडी वेस्ट नियमों का पालन करने और पानी का लगातार छिड़काव करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें