फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सड़कों पर बहता सीवर, गंदगी के ढेर...ये है स्मार्ट सिटी आगरा, जिम्मेदारों ने साधा मौन

Thu, 11 Dec 2025 08:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

स्मार्ट सिटी आगरा की सड़कों का हाल देखकर हैरान रह जाएंगे। सड़कों पर गंदगी और बहता सीवर अधिकारियों के दावों की पोल खोल रहा है। 
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी आगरा का हाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 शहर की कई प्रमुख सड़कों पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या ने आमजन की परेशानियां बढ़ा दी हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभाग समस्या के समाधान को लेकर मौन है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से सीवर की नियमित सफाई नहीं होने के कारण सीवर सड़कों पर बह रहा है। ऐसे में बदबूदार सड़क से राहगीरों का निकलना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


संजय प्लेस स्थित एचडीएफसी बैंक के सामने, लोहमंडी, ट्रांसपोर्ट नगर और आसपास के अन्य क्षेत्रों में सीवर का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है, बल्कि राहगीरों और व्यापारियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि गंदगी और बदबू के कारण ग्राहक भी कम आ रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो डेंगू, मलेरिया और त्वचा रोग जैसी गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ सकता है। जलकल के महाप्रबंधक एके राजपूत ने बताया कि सीवर की देखरेख निजी कंपनी करती है। शिकायत मिलने पर समस्या का निस्तारण कराया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें