फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा मेट्रो के कार्य से आफत: खोदाई से फूट रहीं पाइपलाइन, घरों में पहुंच रहा काला और बदबूदार पानी

Wed, 18 Nov 2026 12:22 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के एमजी रोड पर राजा की मंडी से सेंट जोंस के बीच पिछले 15 दिनों से घरों में गंगाजल की जगह काला और बदबूदार पानी पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों ने मेट्रो निर्माण के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सीवर का पानी पेयजल में मिलने की आशंका जताई है।
 
विज्ञापन
आगरा मेट्रो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एमजी रोड पर राजा की मंडी से सेंट जोंस के बीच घरों में गंदे, बदबूदार पानी की आपूर्ति हो रही है। 15 दिनों से घरों में गंगाजल की जगह सीवर पहुंच रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश है। आसपास के रहने वालों ने बताया कि मेट्रो के निर्माण कार्य के कारण बार-बार सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो रही है, जिससे घरों में काला, बदबूदार सीवर पहुंच रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी और नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष रहे प्रदीप वाष्र्णेय ने बताया कि पिछले 15 दिनों से नगर निगम की ओर से सप्लाई किए जाने वाले पीने के पानी में इतनी तेज बदबू आ रही है कि उसका उपयोग पीने या घरेलू कार्यों के लिए करना असंभव हो गया है। अंदेशा है कि सीवर का गंदा पानी पेयजल की पाइपलाइन में मिल रहा है। इस दूषित पानी के सेवन से क्षेत्र में गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने जलकल महाप्रबंधक से पानी के नमूनों की गुणवत्ता की जांच करवाने और समस्या का स्थायी समाधान निकालने की पुरजोर मांग की है।

क्षेत्रीय निवासी अशोक शर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय पार्षद को भी समस्या बता चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हुआ। उन्होंने मांग की कि जब तक स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति बहाल नहीं होती, तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सुरक्षित पानी उपलब्ध कराया जाए। जलकल महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि जोनल स्टेशन से स्वच्छ पानी की आपूर्ति हो रही है। उनके क्षेत्र में पानी किस कारण गंदा पहुंच रहा है, इसकी जांच के लिए टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें