आगरा के कृष्णापुरी कॉलोनी पार्क की जमीन पर कथित कब्जे और अवैध निर्माण के मामले में एनजीटी ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। सुनवाई के दौरान एडीए ने जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का अतिरिक्त समय मांगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के कृष्णापुरी कॉलोनी पार्क की जमीन पर पेड़ काटकर अवैध कब्जे और निर्माण के मामले में मंगलवार को एनजीटी की प्रधान पीठ में सुनवाई हुई। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने अपना जवाब दाखिल करने के लिए फिर से दो सप्ताह का समय मांगा। एनजीटी ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। अगली सुनवाई 15 फरवरी, 2027 में होगी।
विज्ञापन
एक्टिविस्ट जगन प्रसाद तेहरिया ने एनजीटी में अपील कर आरोप लगाया कि आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की मिलीभगत से कृष्णापुरी कॉलोनी स्थित पार्क की भूमि पर हरे पेड़ काटकर कब्जा कर लिया गया। अब अवैध निर्माण जारी है। एक सितंबर को मुख्य सचिव, जिलाधिकारी और आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को प्रार्थनापत्र देकर पार्क की भूमि से कब्जा हटाने की मांग की गई।
बताया था कि कृष्णापुरी कॉलोनी करीब 45 वर्ष पुरानी है और कॉलोनी का मानचित्र एडीए से स्वीकृत है। आरोप है कि कुछ भूमाफियाओं ने कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर पार्क की भूमि पर कब्जा कर लिया और वहां निर्माण शुरू कर दिया। एनजीटी ने निर्माण पर रोक लगा दी है।