फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: वाटर वर्क्स से सुल्तानगंज पुलिया मार्ग पर 20 नवंबर से बाधित रहेगा यातायात

Mon, 18 Nov 2019 12:38 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा-दिल्ली हाईवे के सर्विस रोड पर 20 नवंबर से यातायात बाधित रहेगा। दरअसल, सर्विस रोड पर वाटर वर्क्स से सुल्तानगंज पुलिया तक गंगाजल को लेकर पाइप लाइन डाली जानी है। 20 नवंबर से यह कार्य शुरू हो जाएगा। सर्विस रोड को आधा घेर लिया जाएगा। यहां पर बैरीकेडिंग की जाएगी। इससे ट्रैफिक बाधित रहेगा।  
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार ने बताया कि पाइप लाइन डालने का काम आधी सर्विस रोड पर चलेगा। इसके अलावा बची सड़क से वाहनों को निकाला जाएगा। वहीं भारी वाहनों को सर्विस रोड पर नहीं आने दिया जाएगा। ऐसे वाहनों को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें