फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 24 तक भीषण लू का अलर्ट... घर से न निकलें

विज्ञापन
ताजमहल पर मंगलवार दोपहर 1:30 बजे गर्मी व तेज धूप से बचने के लिए कुछ इस तरह से गमछा और चुन्नी से
विज्ञापन
आगरा। सावधान, सूरज अपने रौद्र रूप में है। भीषण लू से सेहत पर विपरीत असर डाल सकती है। 24 मई तक ऑरेंज अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने जारी एडवाइजरी लोगों से दोपहर में बेवजह घरों से न निकलने की अपील की है।
विज्ञापन


ताजनगरी में आसमान से आग बरस रही है। मौसम विज्ञान विभाग, लखनऊ की सूचना के आधार पर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जिले में भीषण लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। डीएम ने बताया कि बढ़ते तापमान और उमस के कारण डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है, जो कभी-कभी जानलेवा भी साबित हो सकता है। इस मौसम में बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और मजदूरों को सबसे ज्यादा खतरा है। इसे देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आम जनमानस के लिए एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन






ऐसे करें लू से बचाव

- दोपहर 12 से चार बजे के बीच कड़ी धूप में बाहर निकलने से बचें।



- घर से नाश्ता करके और पानी पीकर ही निकलें। हर आधे घंटे में पानी पीते रहें।

- हल्के रंग के सूती और ढीले कपड़े पहनें। बाहर जाते समय सिर को टोपी, गमछे या छाते से जरूर ढकें।



- प्यास न लगने पर भी पर्याप्त पानी पिएं। ओआरएस, नारियल पानी, लस्सी, छाछ, नींबू पानी और आम पन्ना का ज्यादा इस्तेमाल करें।



- घर को ठंडा रखें। चक्कर आने या तबीयत बिगड़ने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें।



-

ये काम बिल्कुल न करें

- बच्चों और पालतू जानवरों को बंद कार में अकेला बिल्कुल न छोड़ें, गाड़ी का तापमान तेजी से जानलेवा स्तर तक पहुंच सकता है।

- दोपहर के समय भारी मेहनत वाला काम करने से बचें।

- बासी और ज्यादा प्रोटीन वाले भोजन से परहेज करें।



- शराब, चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक्स से दूर रहें, क्योंकि ये शरीर को डिहाइड्रेट करते हैं। दोपहर में खाना बनाते समय रसोई की खिड़कियां खुली रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें