फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लू के थपेड़ों ने किया बेहाल, भाकियू ने बिजली कटौती पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
बाह में लू से बचने को दुपट्टे से सिर ढक कर घर लौटती छात्राएं
विज्ञापन
बाह। सूरज के तेवर मंगलवार को और तल्ख हो गए। यमुना, चंबल और उटंगन के बीहड़ से घिरी बाह तहसील के गांवों में तन झुलसा देने वाले लू के थपेड़ों से जन जीवन त्रस्त रहा। दोपहर में बाह, जैतपुर क्षेत्र की सड़कों पर सन्नाटे के हालात रहे। प्रशासन ने लू के अलर्ट के चलते नर्सरी से इंटरमीडिएट तक के स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया था। फिर भी मंगलवार सुबह छात्र-छात्राएं स्कूल कॉलेज पहुंच गये। सुबह 8.30 से 9 बजे तक ही तन झुलसा देने वाली गर्म हवाओं से घर लौटते छात्र-छात्राएं बेहाल रहे। तेज धूप और लू के थपेड़ों से बचने के लिए बाह में अपने दुपट्टे से सिर ढकने को मजबूर छात्राओं की तस्वीर अमर उजाला के कैमरे में कैद हो गईं। भाकियू नेता मोनू शर्मा ने गर्मी के साथ बिजली कटौती बढ़ने पर नाराजगी जताते हुए शैड्यूल के मुताबिक आपूर्ति दिए जाने की मांग अधिशाषी अभियंता से की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें