फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बीएसए को गैरहाजिर मिले कई शिक्षक, कर्मचारी और वार्डन, जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने सोमवार को फतेहाबाद, पिनाहट और बाह विकास खंड के विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं शिक्षक तो कहीं वार्डन अनुपस्थित मिले। अभिलेखों के रखरखाव में भी कमियां पाई गईं। बीएसए ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

बीएसए ने विकास खंड फतेहाबाद के प्राथमिक विद्यालय नयापुरा का निरीक्षण किया। यहां सहायक अध्यापक रामरतन अनुपस्थित मिले। पिनाहट स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वार्डन रेनू जैन अनुपस्थित पाई गईं। चौकीदार महेश चंद्र 3 महीने से अनुपस्थित चल रहे हैं। विद्यालय में छात्राओं को निर्धारित मेन्यू के अनुरूप भोजन नहीं दिए जाने की शिकायत मिली। बाह स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में 100 बालिकाओं के नामांकन होने पर मौके पर मात्र 28 बालिकाएं ही उपस्थित मिली, जबकि उच्चीकृत कक्षा 9 से 12वीं तक की कक्षाओं में 66 बालिकाओं के नामांकन होने के बावजूद 15 बालिका ही उपस्थित मिली।

अंत में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय, बाह का निरीक्षण किया गया। यहां विद्यालय में उपलब्ध खेल सामग्री , कंप्यूटर क्लास अग्निशमन यंत्र ,खेल सामग्री किट ,रसोईघर ,साफ सफाई फर्नीचर आदि की स्थिति बेहद खराब मिली। इसके अलावा पिछले तीन वर्षों में दी गई ग्रांट के उपयोग के संबंध में भी विद्यालय में बिल वाउचर व अन्य अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें