फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लॉरेंस बिश्नोई की तरह काम कर रहे कई गिरोह, राज चौहान हत्याकांड के बाद हुए थे चिह्नित

Wed, 18 Feb 2026 02:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

साइबर ठगी करने वाले गिरोह के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दस्तक पुलिस के लिए चिंता का सबब बनी हुई है। आशंका है कि गिरोह के चंगुल में कई बेरोजगार युवा आ चुके हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में शूटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा। बाह में साइबर ठगी करने वाले गिरोह के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दस्तक पुलिस के लिए चिंता का सबब बनी हुई है। आशंका है कि गिरोह के चंगुल में कई बेरोजगार युवा आ चुके हैं। वहीं, शहर के यमुनापार इलाके में भी ऐसे कई गिरोह सक्रिय हैं, जो कि अपना दबदबा कायम करने के लिए पहले फायरिंग करते हैं, फिर सोशल मीडिया पर रील बनाकर डालते हैं। इस सबके पीछे मकसद एक ही होता है दहशत फैलाना।
विज्ञापन



पिछले महीने टेढ़ी बगिया स्थित एक होम स्टे में ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर राज चौहान की हत्या कर दी गई थी। घटना को इस तरह से अंजाम दिया गया था कि जो भी सुने, वो घटना को अंजाम देने वाले गैंग के आगे झुक जाए। राज चौहान क्षेत्र में अपने साथियों के साथ दबंगई करता था। उसने कई बार फायरिंग की थी। पुलिस ने उसे जेल भी भेजा था। जेल से बाहर आने के बाद उसने जुलूस निकाला था। उसने यमुनापार के हिस्ट्रीशीटरों को जुआ लूटकर चुनौती दी थी।

इसके बाद ही उसकी हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने कई दिन बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया था। एक मुठभेड़ में ढेर भी हो गया था। हत्याकांड के बाद पुलिस ने यमुना पार में रंगबाजी करने वाले 35 से अधिक युवकों को चिन्हित किया था। इनमें कई पुराने बदमाश और बेरोजगार युवा शामिल थे, जिनका काम सिर्फ क्षेत्र में दहशत फैलाने का था। बड़े बदमाश छोटे गुर्गे तैयार कर उनसे अपने काम करा रहे थे। इन सभी को चिन्हित करने के बाद सूची में शामिल किया गया। करीब 12 लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई।
विज्ञापन



पुलिस की जांच में सामने आया था कि बड़े अपराधी बेरोजगार युवकों को जोड़कर रील बनाते हैं। दहशत फैलाने के लिए लॉरेंस बिश्नोई की तरह सोशल मीडिया पर डालते हैं। कई बार फायरिंग कर भी फरार हो जाते हैं। कोई साक्ष्य न मिलने की वजह से बच जाते हैं। हालांकि मुंबई में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग करने वाले हमलावर पकड़े जाने के बाद पूरे जिले में सत्यापन का अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें