फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात वर्षीय बच्चे का कत्ल: दादी के पास सो रहा था मासूम, हत्यारों ने सीने में मारी गोली; एटा में खौफनाक वारदात

Fri, 14 Jul 2023 01:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले से ये खबर है। यहां के जैथरा थाना क्षेत्र के गांव पिपैहरा में सात साल के बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के पीछे की वजह आठ माह पहले हुई युवक की हत्या बताई जा रही है।
 
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एसएसपी राजेश कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना जैथरा में घर में घुसकर सात वर्षीय मासूम की गोली मारकर हत्या करने से पहले हत्यारोपियों ने बुआ सुलेखा उर्फ सुनीता की चारपाई पर रखे मोबाइल को उठा लिया। इसी मोबाइल में आरोपियों की ओर से की गई अश्लीलता की वीडियो बनाई गई थी। मोबाइल उठाते ही बुआ की आंख खुल गई। उसने हथियारबंद लोगों को देखा तो चीख-पुकार मचाई। जिस पर सभी लोग जाग गए। तभी एक आरोपी ने बुआ को पकड़ लिया और दूसरे ने सभी की आंखों के सामने मयंक को गोली मार दी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - महंगी पड़ी प्रेमिका से शादी: दुल्हन बनकर आई घर, पत्नी बनते ही दे दिया ऐसा गम; प्रेमी बोला- नहीं हो रहा यकीन
 

मयंक के चाचा पुरुषोत्तम ने बताया कि 19 सितंबर 2022 को ओमवीर की हत्या का आरोप भाई प्रमोद, नीरू, मयंक के पिता रिंकू व संजू पर लगा था। इस मामले की जांच हुई तो प्रमोद, नीरू व रिंकू वारदात में शामिल नहीं पाए गए। जबकि संजू को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया। आरोपियों के भय और दहशत की वजह से पुरुष घर पर नहीं रहते थे।

ये भी पढ़ें - UP: लापता पत्नी दो साल बाद मिली, गोद में था एक साल का मासूम बच्चा; सामने आई हैरान कर देने वाली हकीकत
विज्ञापन

तीन दिन से दबंगई दिखा रहे थे आरोपी

मृतक मयंक की बुआ सुलेखा उर्फ सुनीता ने बताया कि बबलू, विमलेश, विवेक व रामब्रज ने छत पर चढ़कर 11 जुलाई को निर्वस्त्र होकर भद्दे-भद्दे कमेंट कर अश्लीलता की थी। जिसका मैंने अपने मोबाइल से वीडियो बनाया था। मोबाइल में सिम न होने के कारण वीडियो को वायरल नहीं कर सकी। हत्या करते वक्त आरोपी वो मोबाइल भी छीन कर ले गए।

ये भी पढ़ें - 'नपुंसक है पति': सुहागरात पर नहीं आया पास, 7 महीने सच छुपाने के लिए हर रात किया ऐसा काम; हकीकत कर देगी शर्मसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें