फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: पुलिस कर रही थी चेकिंग, तभी तेज रफ्तार कार से शुरू हो गई फायरिंग; बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

Fri, 14 Jul 2023 01:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

पुलिस रात के समय चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक कार से गोलियां चलने लगी। ये देख पुलिकर्मियों के होश उड़ गए। गनीमत ये रही कि इस फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। 
 
विज्ञापन
Etah News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना जैथरा पुलिस पर कार सवारों ने बुधवार की रात करीब दो बजे फायरिंग कर दी। इस वारदात में किसी तरह से पुलिस कर्मी बचे, लेकिन कार अनियंत्रित होकर नाली में चली गई। इसके बाद कार को मौके पर ही छोड़कर दोनों सवार भाग गए। पुलिस ने बरामद कार की तलाशी ली तो उसमें करीब 60 किलो मांस मिला। यह गोवंश का होने की आशंका जताई जा रही है। इसकी जांच कराने के लिए पशु चिकित्सकों ने सैंपल लिए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - महंगी पड़ी प्रेमिका से शादी: दुल्हन बनकर आई घर, पत्नी बनते ही दे दिया ऐसा गम; प्रेमी बोला- नहीं हो रहा यकीन

चेकिंग कर रही थी पुलिस 

सीओ अलीगंज सुधांशू शेखर ने बताया कि बुधवार की रात एटा-अलीगंज मार्ग स्थित गांव धरौली के पास थाना जैथरा में तैनात उप निरीक्षक संजीव कुमार अन्य पुलिस कर्मियों के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी रात करीब दो बजे अलीगंज की ओर से एक कार आती दिखाई दी। इसको रोकने का इशारा किया तो चालक ने कार को भगाने का प्रयास किया। तभी पुलिस कर्मियों ने बैरीकेडिंग को आग बढ़ाया तो कार सवारों ने फायरिंग कर दी।

ये भी पढ़ें - UP: निकाह के दो घंटे बाद दूल्हे ने बोला तीन तलाक, लड़कीवालों ने हाथ जोड़े...मिन्नतें की पर न माने लड़केवाले
विज्ञापन

कार छोड़कर भागे बदमाश 

इसके बाद कार अनियंत्रित होकर नाली में चली गई। दोनों बदमाश भागने में सफल रहे। बताया कि कार की तलाशी के दौरान करीब 60 किलो मांस मिला है। यह किस पशु का है इसकी जांच कराने के लिए पशु चिकित्सकों को बुलाकर सैंपल कराया है। इसको लैब में भेजा जाएगा। गोवंश का मांस होने की आशंका है।

ये भी पढ़ें - UP: लापता पत्नी दो साल बाद मिली, गोद में था एक साल का मासूम बच्चा; सामने आई हैरान कर देने वाली हकीकत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें