एक मोहल्ला निवासी सात वर्षीय अनुसूचित जाति की बच्ची दोपहर के समय शौच के लिए हाईवे के पास गई थी। वहां हाईवे के पास बने एक अधबने मकान में किसी ने बच्ची को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को लहूलुहान हालत में पड़ा छोड़कर आरोपी वहां से भाग गया। बारिश बंद होने के बाद मासूम घर आई और दरवाजे पर बैठ गई। परिजन ने अंदर बुलाया तो वह नहीं आई। जब परिजन उसे लेने के लिए आए तो उसकी हालत देख कर होश उड़ गए। मासूम के साथ दुष्कर्म की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर बारीकी से निरीक्षण किया। बच्ची के साथ दुष्कर्म किसने किया। इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। पुलिस पहले आरोपी की पहचान के साथ ही गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
साइकिल से आया था आरोपी
पुलिस ने दुष्कर्म का शिकार पीड़िता से पूछताछ की तो उसने पुलिस को आरोपी के बारे में अहम जानकारियां दीं। बच्ची ने बताया कि उसने आरोपी से कहा था कि अंकल मुझे छोड़ दो, इसके बाद उसने चीखने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके साथ गंदा काम किया। बच्ची ने बताया कि आरोपी युवक साइकिल से आया था। पुलिस को पूछताछ में मिली जानकारी में यह भी पता लगा कि घटना अचानक नहीं हुई। आरोपी तैयारी के साथ शायद बच्ची के पीछे ही आया था। बच्ची से आरोपी के बारे में अहम जानकारियां मिलने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में तेजी के साथ जुट गई है।
ये भी पढ़ें - 'युवती नहीं युवक था वो': इंस्टा पर दोस्ती कर फंसाया जाल में, होटल में बुलाकर महिला को किया मजबूर; लूट ली आबरू
कक्षा दो की छात्रा है मासूम
दुष्कर्म का शिकार हुई मासूम महज सात वर्ष की है। वह कस्बा स्थित एक स्कूल में कक्षा दो की छात्रा है। घर में बना शौचालय चोक हो गया था। जिस वजह से बच्ची शनिवार को शौच के लिए हाईवे के पास गई थी।
ये भी पढ़ें - अंधे प्यार में कातिल बनी पत्नी: पति को दी ऐसी मौत, कांप उठेगी रूह, गला घोंटा फिर 125 फीट गहरे कुएं में धकेला