फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: ऑन डिमांड लग्जरी कार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना सहित सात गिरफ्तार

Thu, 16 Dec 2021 05:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

कार चोर गिरोह ने 11 महीने में 26 कारें चोरी की हैं। ये सभी कारें आगरा से चुराई गईं हैं। आरोपियों से दो कारें बरामद हुईं हैं। 72 किलो गांजा भी मिला है। 
विज्ञापन
जमीन पर बैठे पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में पुलिस ने ऑन डिमांड लग्जरी कारों की चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। यह गैंग हाईटेक तरीके से कार चोरी करता था। गैंग कार से आता था। इलेक्ट्रानिक डिवाइस से पुश बटन से स्टार्ट होने वाली कार का डाटा कॉपी करते थे। इसके बाद सेंट्रल लॉक को अनलॉक करने वाली डिवाइस (इलेक्ट्रॉनिक चाबी) में डाल देते थे। चोरी की गई कार को नंबर प्लेट बदलकर ले जाते थे। सरगना सहित सात गिरफ्तार कर लिए गए हैं। 

विज्ञापन

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि जिले में काफी समय से कार चोरी की वारदात हो रही थीं। इस पर थाना पुलिस, स्वाट टीम, एसओजी, सर्विलांस और किमिनल इंटेलीजेंस विंग को लगाया गया। बृहस्पतिवार को सुल्तानगंज पुलिया पर दो आई-20 कारों के साथ सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 
गैंग का सरगना हृदेश भदौरिया है। वह बासौनी के गांव उमरैठा का रहने वाला है। वह 12 साल से कार चोरी की वारदात कर रहा है। उसकी तलाश नोएडा, लखनऊ, दिल्ली, मध्य प्रदेश पुलिस को थी। गैंग में आगरा के अलावा राजस्थान और मध्य प्रदेश के भी युवक शामिल हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

बिहार-झारखंड की आईडी पर खरीदते हैं सिम 
गैंग के निशाने पर फॉर्च्यूनर, आई-20, क्रेटा, इनोवा आदि महंगी गाड़ी रहती थीं। उन्होंने एक जनवरी से लेकर 25 नवंबर तक कमला नगर, शाहगंज, लोहामंडी, सिकंदरा, सदर में 26 कार चोरी कीं। गाड़ी चोरी से पहले रेकी करते हैं। कार चोरी के बाद असली नंबर प्लेट फेंक देते थे। फर्जी नंबर प्लेट लगाते थे। 

आरोपी अपने मोबाइल को फ्लाइट मोड पर रखते थे, जिससे पुलिस सर्विलांस की मदद से नहीं पकड़ पाए। मोबाइल को वाईफाई डोंगल की मदद से इंटरनेट से कनेक्ट रखते थे। डोंगल के लिए सिम बिहार और झारखंड की आईडी पर खरीदते थे। एक या दो कार चोरी के बाद वाईफाई डोंगल और सिम को तोड़कर फेंक देते हैं।

टोल के रास्ते की बजाय गांव के रास्तों से बाहर भागते हैं। आगरा का राजेश शर्मा उर्फ राजू गोली, बिहार के आरा का मदन सिंह और पटना का मोनू कारों की डिमांड करता है। वह लोग कार का नंबर भी भेजते हैं। वह कार चोरी करने के बाद इसी नंबर प्लेट का इस्तेमाल करते थे। वो एक कार को दो से तीन लाख में खरीदते हैं।
विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तारी 
1- हृदेश भदौरिया निवासी उमरेठा, थाना बासौनी, आगरा।
2- सुरेश उर्फ सेडू निवासी गांव हिंगोठ, थाना महावीर, करौली, राजस्थान।
3- विक्रम निवासी गांव मलार, थाना पिल्लू खेड़ा, जींद, हरियाणा।
4- सुनील चक निवासी गोल पहाड़िया, थाना जनागंज, ग्वालियर, मध्य प्रदेश।
5- विनय उर्फ विन्नी निवासी हजीरा, ग्वालियर।
6- प्रदीप सिंह निवासी थाना सराय लखनानी, मऊ।
7- अरिंदम बोस निवासी धनवाद, झारखंड।

यह हुई बरामदगी
दो आई-20 कार और 72 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें