कासगंज में चामुंडा मंदिर के पास सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते अधिशाषी अधिकारी एसडीएम एसएन त्
कासगंज। शहर में बृहस्पतिवार को प्रभारी अधिशासी अधिकारी एसडीएम ने वार्ड 22 व 24 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड में साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण में सात सफाई कर्मियों के अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वेतन काटने के मुख्य सफाई निरीक्षक को निर्देश दिए।नगर पालिका सफाई कर्मियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छता टीमें वार्डों में पहुंचकर नालियों की सफाई कर क्षेत्र से कूड़ा एकत्रित कर नियत स्थानों पर फेंका जा रहा है। नगर पालिका के प्रभारी अधिशासी अधिकारी एसडीएम एसएन त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को मुख्य सफाई निरीक्षक ब्रह्मपाल सिंह के साथ वार्ड नंबर 22 और 24 का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्डों में साफ-सफाई कार्य का जायजा लिया। वार्ड में लोगों से सफाई कार्य के बारे में जानकारी की और शहर के स्वच्छ बनाने की लोगों से अपील की। वार्ड नंबर 24 में राजू, राजेंद्र ,आरती, अनूप सफाई कार्य करते नही पाए गए। वहीं वार्ड नंबर 22 में 3 सफाई कर्मी सत्यम ,जितेंद्र, व सनी अनूप अनुपस्थित मिले। उन्होंने मुख्य सफाई निरीक्षक को अनुपस्थित रहने वाले सफाई कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
अनुपस्थित मिलने पर सफाई कर्मी निलंबित : जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने 6 अगस्त को कंपोजिट विद्यालय गोरहा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें विद्यालय में कूड़े के ढेर और परिसर में जगह-जगह गंदगी मिली थी। शिक्षक और ग्रामीणों ने बताया कि सफाईकर्मी जीदेश कुमार गांव में नियमित सफाई करने के लिए नही आता है। उन्होंने सफाई कर्मी को निलंबित करने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए। डीपीआरओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि सफाई कर्मी जीदेश कुमार के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।