फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रक्षाबंधन पर 66 घंटे रोडवेज में फ्री यात्रा करेंगी बहनें

Thu, 07 Aug 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। रक्षाबंधन पर्व के मौके पर परिवहन निगम ने बहनों को बढ़ा तोहफा दिया है। बहनें शुक्रवार सुबह 6 बजे से 66 घंटे तक रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। बहनों के साथ चलने वाले सहवर्ती यात्री को भी योजना का लाभ मिलेगा।रक्षाबंधन पर्व 9 अगस्त को मनाया जाएगा। पर्व मनाने के लिए बढ़ी संख्या में बहनें पर्व से एक दिन पहले ही अपने मायके पहुंचना शुरू कर देती हैं। इस बार सरकार ने बहनों को तीन दिन तक बहनों को निशुल्क यात्रा की सौगात दी है। शुक्रवार सुबह 6 बजे से रविवार रात 12 बजे तक यह सुविधा लागू रहेगी। योजना में इस बार सरकार ने बहनों के साथ चलने वाले सहयात्री को भी निशुल्क यात्रा की सुविधा दी है। यात्रा करने वाली महिलाओं और उनके सहयोगी को ईटीएम मशीन से शून्य मूल्य के टिकट जारी किए जाएंगे। ईटीएम मशीन से शून्य कीमत का टिकट जारी न होने की दशा में मैनुअल टिकट निर्गत होगा। वहीं, रक्षाबंधन पर्व पर शासन से रोडवेज बसों के चालक परिचालकों काे भी तोहफा दिया गया है। चालक-परिचालकों को 12 अगस्त तक 1800 किमी का संचालन पूर्ण करने पर 1200 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। संविदा चालक-परिचालकों को इस अवधि में 1800 किमी से अधिक बस चलाने पर 55 पैसे प्रति किमी के हिसाब से भुगतान दिया जाएगा। कार्यशाला के तकनीकी कर्मचारी को 500 रुपये का प्रोत्साहन मिलेगा। योजना का लाभ लोड फैक्टर 64 प्रतिशत से अधिक होने पर ही दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें