फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गोवंश बचाने के प्रयास में बस पलटी, सात यात्री घायल

Tue, 27 Aug 2019 11:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर बस पलटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर प्राइवेट बस गोवंश को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में सात यात्री घायल हो गए, जिन्हें यूपीडा के कर्मचारियों ने शिकोहाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह यात्रियों से भरी प्राइवेट बस रायबरेली से दिल्ली जा रही थी। थाना नसीरपुर के पास एक्सप्रेस वे पर अचानक गोवंश आ गया। बस चालक ने गोवंश को बचाने का प्रयास किया तो बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। 

हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा के कर्मचारी पहुंच गए। उन्होंने घायल यात्रियों को बस से निकालकर शिकोहाबाद अस्पताल में भेज दिया। जहां से तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग घायल  हुए

किशनपाल पुत्र बिंदादीन निवासी सलोन कनकपुर जिला रायबरेली
ग्याप्रसाद पुत्र रामचरन निवासी चितोन थाना नसीराबाद जिला रायबरेली
पारसनाथ पुत्र रातिपाल निवासी मदापुर नसीराबाद रायबरेली
विदोतम पुत्री ईश्वर चंद तिवारी, राजकली पत्नी ईश्वर चंद निवासी नसीराबाद रायबरेली 
सुनील पुत्र कप्तान सिंह निवासी परासौली थाना सिविल लाइन जिला इटावा 
रमेश पुत्र श्री चौड़ी सिंह निवासी डूंगरी, इटावा 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें