फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर प्राइवेट बस गोवंश को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में सात यात्री घायल हो गए, जिन्हें यूपीडा के कर्मचारियों ने शिकोहाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया।
मंगलवार सुबह यात्रियों से भरी प्राइवेट बस रायबरेली से दिल्ली जा रही थी। थाना नसीरपुर के पास एक्सप्रेस वे पर अचानक गोवंश आ गया। बस चालक ने गोवंश को बचाने का प्रयास किया तो बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।
हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा के कर्मचारी पहुंच गए। उन्होंने घायल यात्रियों को बस से निकालकर शिकोहाबाद अस्पताल में भेज दिया। जहां से तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।