फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी खबरें: रफ्तार के कहर से सात की माैत, हाथी के नए महावत आकाश आनंद; टंकी पर चढ़ी युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा

Mon, 23 Nov 2026 05:31 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

ब्रज क्षेत्र में सोमवार को कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आए। रफ्तार के कहर से दो सड़क हादसों में सात लोगों की माैत हो गई। आगरा में बसपा की रैली में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने बड़ा सियासी संदेश दिया। मैनपुरी में युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा सामने आया है। युवक को बुलानी की मांग पर अड़ी युवती टंकी पर चढ़ गई।
 
विज्ञापन
ब्रज की बड़ी खबरें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के जैंत में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार हाईवे किनारे ट्रक में जा घुसी। हादसे में चार लोगों की माैत हो गई। वहीं, मथुरा के कोसीकलां निवासी तीन लोगों के साथ गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने उन्हें राैंद दिया। हादसे में दंपती और बेटे की माैत हो गई। माैत की खबर मिलते ही कोसीकलां के गांव में चीखपुकार मच गई। मैनपुरी में एक युवती ने हाईवोल्टेज ड्रामा किया। युवक को बुलाने की मांग पर अड़ी युवती टंकी पर चढ़ गई। इस पर पुलिस को शादी के मंडप से दूल्हे को बुलाना पड़ा। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले गई। मथुरा में बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन से पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने बड़ा सियासी संदेश दिया। आकाश ने जहां एक तरफ मायावती जैसे तेवर में सपा, कांग्रेस और भाजपा की घेराबंदी की, वहीं संवाद की शैली भी बदली। ताजमहल में पर्यटकों से मारपीट की घटना हुई। इसका वीडियो भी सामने आया है। 
विज्ञापन


शादी समारोह से लौट रहा था परिवार: स्कॉर्पियो ने पति-पत्नी और बेटे को रौंदा, तीनों की मौत; गांव में मचा कोहराम
मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र के गांव दहगांव के एक परिवार की शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में दंपती और उनके जवान बेटे की मौत हो गई। तीन दिन पहले रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गए परिवार के तीनों सदस्यों को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में गांव दहगांव निवासी हरलाल (55), उनकी पत्नी गुड्डो (50) और बेटे तेजवीर (21) की दर्दनाक मौत हो गई। एक साथ परिवार के तीन सदस्यों की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई...पढ़ें पूरी खबर

मथुरा में भीषण हादसा: खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार स्विफ्ट कार, चार लोगों की मौत; तीन की हालत गंभीर
मथुरा के थाना जैत क्षेत्र में दिल्ली-आगरा हाईवे पर सोमवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सनसिटी के सामने हाईवे किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार पीछे से जा घुसी। कार में सात लोग सवार बताए गए, हालांकि हादसे में मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर पुलिस से पुष्टि की जा रही है...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


यूपी: पानी की टंकी पर चढ़ी युवती, पुलिस के सामने रखी ऐसी मांग; फेरों के बाद शादी के मंडप से बुलाना पड़ा दूल्हा
मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के गांव कल्होर में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ गई। युवती को टंकी पर चढ़ा देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। इसके लिए फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया गया...पढ़ें पूरी खबर

यूपी: बसपा सुप्रीमो मायावती जैसी कुर्सी, भाषण में आक्रामक अंदाज; आकाश आनंद ने आगरा से दिया बड़ा सियासी संदेश
हाथी पर सवार होकर चार बार सूबे की सत्ता में काबिज रही बहुजन समाज पार्टी के लिए 2027 के विधानसभा चुनाव में करो या मरो की स्थिति है। मायावती की विरासत को संभालने के लिए आकाश आनंद अब नए महावत होंगे। रविवार को इसके संकेत मिले। आकाश ने जहां एक तरफ मायावती जैसे तेवर में सपा, कांग्रेस और भाजपा की घेराबंदी की, वहीं संवाद की शैली भी बदली। मंच पर आकाश के लिए बसपा सुप्रीमो की तरह अलग कुर्सी रखी गई थी...पढ़ें पूरी खबर

वीडियो: ताजमहल घूमने आया दिल्ली का परिवार, बच्चे को लेने के दौरान सीआईएसएफ जवानों से भिड़ंत
ताजमहल के पूर्वी गेट पर सीआईएसएफ के जवानों और दिल्ली के एक पर्यटक परिवार के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में एक युवक बेहोश हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया। इसका वीडियो भी सामने आया है...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें