फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में बड़ा हादसा, इंटरसिटी की चपेट में आए सात यात्री, दो की मौत

Tue, 21 Aug 2018 09:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
हादसे के बाद रुकी ट्रेन और लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के कोसीकलां रेलवे स्टेशन पर दुर्ग इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में मंगलवार की सुबह सात यात्री आ गए। इनमें दो यात्रियों की मौके पर मौत हो गई। सभी यात्री प्लेटफार्म की विपरीत दिशा में रेलवे ट्रैक पर इंटरसिटी में सवार होने को खड़े थे। 
विज्ञापन


घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। एक घायल को दिल्ली भेजा गया है। हादसे के बाद रेलवे अधिकारियों के अलावा जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र और एसएसपी बबलू सिंह मौके पर पहुंच गए। हादसे के कारण 30 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही।      

कोसीकलां से फरीदाबाद और दिल्ली में नौकरी के लिए बड़ी संख्या में आसपास के गांवों के लोग ट्रेन में सफर करते हैं। ट्रेन में सीट हासिल करने के लिए ज्यादातर लोग ट्रैक पर खड़े हो जाते हैं। इंटरसिटी करीब 8:45 बजे स्टेशन पहुंची। 
विज्ञापन

ऐसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इंटरसिटी प्लेटफार्म संख्या एक पर रुकी भी नहीं थी, कि यात्री ट्रेन में चढ़ने लगे। इसी दौरान मुख्य लाइन पर आगरा की ओर से दुर्ग संपर्कक्रांति आ गई। इससे बचने के लिए यात्रियों में अफरातफरी मची तो वो इंटरसिटी की बोगियों से टकरा गए। 

हादसे में गांव नगरिया सातविसा निवासी थान सिंह, व मेघसिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि राजपाल, कृष्ण निवासी ग्राम नगरिया सातविसा, सुरवारी निवासी संदीप, रीठौरा निवासी दयानंद और नीरज गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल संदीप को दिल्ली भेजा है।  
विज्ञापन

हादसे के बाद खुली व्यवस्थाओं की पोल      

स्टेशन पर हादसे के बाद व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। दैनिक यात्रियों ने हादसे की सूचना आरपीएफ व जीआरपी को दी। करीब 30 मिनट तक कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके अलावा स्टेशन के बाहर गेट पर यूपी 100 की 1930 गाड़ी में सवार पुलिसकर्मियों से घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए मदद मांगी तो वह गाड़ी लेकर मौके से चले गए। 

यात्री अपने स्तर से घायलों को इलाज के लिए नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। स्टेशन पर मौजूद रेलवे स्टाफ करीब 20 मिनट बाद स्ट्रैचर लेकर वहां पहुंचा। एंबुलेंस भी काफी देर बाद वहां पहुंची। यात्रियों ने आरपीएफ थाने के बाहर जमकर नारेबाजी की। डायल 100 की गाड़ी जब मौके पर पहुंची तो यात्रियों ने उसे घेर लिया। 

चौकी प्रभारी विपिन कुमार काफी देर तक गुस्साए यात्रियों को समझाते रहे। इसके बाद भी यात्रियों का गुस्सा शांत नही हुआ। इंस्पेक्टर अमित कुमार को यात्रियों ने घेर लिया। बाद में कोसी थाने पहुंचे यात्रियों ने रोष जाहिर किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें