फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 लाख रुपए देकर कराया हत्यारोपी का कत्ल, पूर्व एमएलसी के रिश्तेदार समेत सात गिरफ्तार

Mon, 10 Sep 2018 12:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
घटना का खुलासा करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी के भाई पूर्व एमएलसी लेखराज सिंह के समधी सरमन प्रधान के बेटे और भतीजे ने 15 लाख की सुपारी देकर कर्मवीर की हत्या कराई थी। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए दो शॉर्प शूटर्स समेत सात हत्यारोपियों को पकड़ा है। 
विज्ञापन


सरमन प्रधान की हत्या के मामले में जेल में निरुद्ध कर्मवीर को पुलिस वैन में 16 अगस्त को छाता की मुंसिफ कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। पेशी से लौटते वक्त पुलिस वैन पर हमला हुआ। इस हमले में कर्मवीर के कंधे में गोली लगी थी। 

कर्मवीर की जयपुर में 28 अगस्त को मौत हो गई। छाता पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ में गोहारी रोड से सात हत्यारोपियों को पकड़ कर घटना का खुलासा करने का दावा किया है। एक हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर बना हुआ है।    
विज्ञापन

राजस्थान और हरियाणा से बुलाए शॉर्प शूटर

एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि कोतवाली प्रभारी शिवप्रताप सिंह और स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप कुमार ने सात हत्यारोपियों को पकड़ा है। पकड़े गए हत्यारोपियों से हथियार और बाइक बरामद हुई हैं। 

सरमन प्रधान के बेटे महेंद्र सिंह और भतीजे ज्ञानेंद्र ने 17.50 लाख रुपये की सुपारी देकर हरियाणा और भरतपुर से कर्मवीर की हत्या के लिए दो शॉर्प शूटर बुलवाए थे। इनको 15 लाख रुपये पेशगी भी दे दी गई थी। 

इन दो शॉर्प शूटरों ने रामवीर सिंह और अजित के साथ मिलकर कर्मवीर की हत्या की थी। एसएसपी बबलू कुमार ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 20 हजार रुपए का पुरस्कार दिया है।  
विज्ञापन

यह था मामला

कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण के भाई लेखराज सिंह के समधी सरमन प्रधान की 13 जनवरी, 2018 को फार्म से लौटते वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रंजिश में हुई हत्या के कारण कर्मवीर समेत सात पर हत्या का आरोप लगा था। 

कर्मवीर तभी से हत्या के आरोप में मथुरा जेल में बंद था। 16 अगस्त को पेशी पर लौटते वक्त पुलिस वैन पर हमला करके कर्मवीर को गोली मारी गई थी। 28 अगस्त को कर्मवीर की मौत हो गई। 
                 
ये चढ़े छाता पुलिस के हत्थे

पुलिस ने कोसी के धर्मनगर निवासी रामवीर, भरतपुर के गांव रिठौरी निवासी गोविंद, फरीदाबाद के गांव अजरौंदा निवासी शिवा, छाता के गांव गुहारी निवासी
ज्ञानो उर्फ ज्ञानेंद्र, गोहारी निवासी महेंद सिंह, ऊधम सिंह, गजेंद्र सिंह गिरफ्तार किए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें