थाने में ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे भाजपा विधायक
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के बलदेव विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक पूरनप्रकाश रविवार की शाम को थाना महावन में धरने पर बैठ गए। उनके साथ कई ग्रामीण भी थे। विधायक ने कहा कि थाने में बिना रुपए दिए कोई काम नहीं हो रहा है।
धरने पर बैठे विधायक को मनाने के लिए पुलिस के अफसर पहुंचे, पर विधायक नहीं माने। उनका कहना है कि पीड़ित भटक रहे हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। उन्होंने पुलिस पर घूसखोरी का आरोप लगाया है।
भाजपा के विधायक पूरन प्रकाश 20 से ज्यादा ग्रामीणों को लेकर थाना महावन पहुंचे। पुलिस को खरी-खोटी सुनाई। फिर थाने में ही धरने पर बैठ गए।विधायक का आरोप है कि बिना पैसे लिए महावन थाने में काम नहीं हो रहा। जनता की सुनवाई नहीं की जा रही।