फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानिकपुरा के जंगल में जुआ खेलते सात लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। थाना बसई अरेला क्षेत्र के मानिकपुरा जंगल में शु्क्रवार की रात जुआ खेलते सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मौके से 11460 रुपये और तीन बाइकें बरामद हुई हैं। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजकर बाइकें सीज कर दी हैं।
विज्ञापन

थाना बसई अरेला प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि मानिकपुर गांव के पीछे जंगल में जुआ होने की सूचना मिली थी। इस पर शुक्रवार की रात वहां छापा मारा गया। जुआ खेलते सात लोगों को पकड़ा गया। इनके पास से 11460 रुपये और तीन बाइकें मिलीं। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम शिवराम निवासी बसई अरेला, जीतपाल, राम सितारा निवासी गांव गुर्जा फ्लू, रामजी लाल निवासी गांव लडौआपुरा, विजय कुमार, कल्ला, मनोज निवासीगण गांव मानिकपुरा बताया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें