फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल की जांच में सात और मिले डेंगू के मरीज

विज्ञापन
-जिला अस्पताल में मरीजों की जांच करते डॉक्टर - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में कराई गई 49 जांचों में सात लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। सात में से तीन मरीजों को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है। वहीं चार लोगों के बारे में स्वास्थ्य विभाग जानकारी जुटा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में 49 लोगों की डेंगू जांच कराई गई थी, इनमें से सात लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। भोगांव के मोहल्ला मोहम्मद सईद निवासी अजयपाल सिंह की पत्नी शकुंतला देवी (35), भोगांव के नगला पथ निवासी राजाराम की पत्नी रूपा देवी (55) और धारऊ निवासी राजेंद्र सिंह का पुत्र कौशल किशोर (15) शामिल हैं। शकुंतला देवी को सात सितंबर को, रूपा देवी को छह सितंबर को और कौशल को सात सितंबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तीनों को जनरल वार्ड से शुक्रवार को डेंगू वार्ड में भेज दिया गया। डेंगू वार्ड में तीनों मरीजों को स्वयं सीएमएस ने भर्ती कराया और भ्रमण के दौरान उनका हाल भी जाना। इसके बाद भी कितने लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई इसकी जानकारी मीडिया को देने से सीएमएस ने इंकार कर दिया। वर्तमान में डेंगू वार्ड में पांच मरीज भर्ती हैं, जिनमें दो को बृहस्पतिवार को भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें