फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सात माह की गर्भवती महिला ने फंदे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
फाइल फोटो पूनम स्रोत परिजन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव अहीरपुरा में बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में सात माह की गर्भवती महिला ने फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया। मायका पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बुधवार की रात ग्यारह बजे के करीब थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव अहीरपुरा निवासी सात माह की गर्भवती पूनम (24 ) ने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर पंखे के हुक से लटक गई। जानकारी पर परिजन ने पूनम को फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिए आगरा ले गए, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने घटना की जानकारी फतेहाबाद पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन के मुताबिक मृतका का दो साल का एक बेटा शिवा है। वह सात माह की गर्भवती थी। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।
''''6 साल पहले की थी बहन की शादी''''
मृतका के भाई जिला फिरोजाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव कबीरपुर निवासी प्रमोद ने बताया कि बहन पूनम की शादी 6 साल पहले गांव अहीरपुरा निवासी संजू के साथ की थी। संजू उदयपुर में कैंटीन का काम करते हैं। तथा उसकी बहन को ठीक से नहीं रखते थे। आए दिन गाली-गलौज और धमकी देते हैं। ससुरालियों ने उसकी बहन को मार दिया है। बहन के ससुरालजन घर छोड़कर मौके से फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन...
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- अनिल कुमार, एसीपी फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें