फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, इनामी सहित सात गिरफ्तार, सराफ की दुकान में डालने जा रहे थे डकैती

Tue, 24 May 2022 09:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सदर थाना क्षेत्र में लूट की योजना बना रहे सात बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग भी की थी, जिससे पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे।  
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में पुलिस ने सोमवार रात को 15 हजार के इनामी बदमाश सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि इन बदमाशों ने पुलिस के घेरने पर फायरिंग भी की, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। आरोपी सराफ की दुकान में डकैती की योजना बना रहे थे। 

विज्ञापन


थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि सोमवार रात को शमसाबाद मार्ग पर खंडहर भवन में बदमाशों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। वह सराफ के डकैती की योजना बना रहे हैं। इस पर पुलिस ने घराबंदी कर ली। बदमाशों ने फायरिंग की, लेकिन पुलिसकर्मी बच गए। 

ये आरोपी पकड़े गए

पुलिस टीम ने घेराबंदी सात आरोपियों को पकड़ लिया। इनमें धौलपुर निवासी परवेज उर्फ चीता, रामअवतार, उस्मान, फरमान, अपित शर्मा, करन और जुनैद हुसैन हैं। आरोपियों से दो तमंचे, एक मोबाइल, एक सब्बल, एक हथोड़ा और एक ब्रेजा कार बरामद की गई।

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि परवेज सहित अन्य चोरी और लूट करते हैं। आगरा में भी करने आए थे। थाना कागारौल में आरोपी परवेज पर 15 हजार का इनाम भी घोषित है। उसके खिलाफ धौलपुर और कागारौल में दस मुकदमे दर्ज हैं, जबकि रामअवतार पर नौ, करन पर छह मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें