फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पर्यटकों को देखते ही बाज की तरह टूट पड़ते हैं लपके, ताजमहल व किला के पास से सात पकड़े गए

Wed, 21 Feb 2024 08:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में पर्यटकों को देखते ही लपके बाज की तरह टूट पड़ते हैं। ताजमहल व किला के पास पर्यटकों को झांसे में लेते समय सात लपके पकड़े गए। 
विज्ञापन
ताजमहल व किला के पास से सात लपके पकड़े गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा में पर्यटकों के आते ही लपके सक्रिय हो जाते हैं। इसके बाद उनका पीछा करते हैं। पर्यटन पुलिस ने बुधवार को एसीपी ताज सुरक्षा के नेतृत्व में ताजमहल, शिल्पग्राम और आगरा किला पर लपकों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सात लपके धरे गए।

विज्ञापन


अभियान के दौरान पर्यटकों के साथ खींचतान कर रहे ताजगंज के धांधूपुरा निवासी दिनेश, राघवेंद्र, पातीराम बगीची निवासी बब्बू, रकाबगंज के चीलगढ़ निवासी अनिल सोनकर, हरीपर्वत के बाग मुजफ्फर खां निवासी हर्ष, बसंत विहार दिल्ली निवासी अंकित और डौकी के कछपुरा निवासी अजय सहित सात लपकों को गिरफ्तार कर लिया। 

इन सभी के खिलाफ धारा 151 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की गई। बताते चलें कि इससे पहले भी कई बार कार्रवाई की जा चुकी है। लेकिन कार्रवाई के बाद कुछ समय तक तो लपके इधर-उधर हो जाते हैं। टीम ते जाते ही वह फिर से पर्यटकों पर बाज की तरह झपट पड़ते हैं। इससे पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें