फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में सात झोपड़ियां जलीं

विज्ञापन
कासगंज के पटियाली में नगला मोहन में अग्निकांड में जली झोपड़ी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
पटियाली। तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला मोहन में अज्ञात कारणों से लगी आग से गांव की सात झोपड़ियां जल गईं। आग से नकदी, गल्ला और अन्य सामान जल गया। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से मशक्कत कर आग को बुझाया।
विज्ञापन

ग्राम नगला मोहन निवासी मातादीन पुत्र कुंवरपाल की झोपड़ी में शुक्रवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। उसकी चीखपुकार अन्य ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। आग को बुझाने के प्रयास किए गए। लेकिन हवा के चलते आग पड़ोस की विमला देवी, कृष्ण अवतार, रामजीत, राजकुमार, राधे, श्यामपाल की झोपड़ियों तक पहुंच गईं। गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आग को बुझाने के प्रयास तेज कर दिए। दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया। आग से मातादीन की झोपड़ी में रखी 20 हजार रुपये की नकदी, अलमारी, मोटरसाइकिल, आभूषण, कपड़े, गृहस्थी का सामान जल गया। विमला देवी की झोपड़ी में 18 हजार की नकदी, गल्ला, विस्तर, कपड़े, वर्तन, रामजीत की झोपड़ी में रखी 25 हजार की नकदी, कपड़े, आभूषण आदि कीमती सामान जल गया। कृष्ण अवतार, राजकुमार, राधे, श्यामपाल की झोपड़ियों रखी लगभग 80 हजार रुपये की नकदी, कपड़े, गल्ला सहित अन्य घरेलू सामान जल गया।
तहसीलदार राजीव निगम के निर्देश पर लेखपाल ओम प्रकाश ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया। तहसीलदार ने बताया कि अग्नि पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें