फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मेट्रो कार्य के कारण बंद किया सर्विस रोड, घंटों जाम में फंसे रहे वाहन; पुलिसकर्मी भी नहीं दिला सके राहत

Wed, 29 Jul 2026 08:30 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में मेट्रो का काम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। बुधवार को हाईवे पर सर्विस रोड बंद करने से भीषण जाम लग गया। रात तक वाहनों की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
जाम में घंटों फंसे रहे वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के भगवान टॉकीज से अबुल उलाह दरगाह की तरफ जाने सर्विस रोड को मेट्रो के कार्य के कारण बुधवार दोपहर करीब तीन बजे बंद कर दिया गया। इससे दोपहर से रात आठ बजे तक सैकड़ों वाहन फंसे रहे। पुलिसकर्मी वाहनों को निकाल रहे थे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। लोगों का कहना था कि बिना पूर्व सूचना के कहीं का भी रोड बंद करना कहां तक उचित है।
विज्ञापन


भगवान टॉकीज सर्विस रोड पर मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए बैरिकेडिंग की गई है। बुधवार को भगवान टॉकीज की तरफ से सर्विस रोड को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। इस कारण दोपहिया वाहन भी नहीं निकल पा रहे थे। जिन लोगों को सुल्तानगंज पुलिया की ओर जाना था, वह सर्विस रोड से नहीं जा सके। कुछ लोगों ने अपने वाहनों को दूसरी तरफ के सर्विस रोड से निकालने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने रोक दिया। इससे लोगों की समस्या बढ़ गई। 

दोपहिया और चार पहिया वाहनों के अलावा ऑटो और कार आदि नेहरू नगर, न्यू आगरा से निकलने लगे। इससे वैकल्पिक रास्तों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। इसी तरह बड़ी संख्या में वाहन सर्विस रोड पर खंदारी की तरफ आकर हाईवे से होते हुए निकलने लगे। इससे हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। यहां भी वाहनों की लाइन लगने लगी। सबसे ज्यादा दिक्कतें शाम पांच बजे से लेकर रात आठ बजे तक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें