फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकर ने खरीदा चालीस लाख का घर, बहन के खाते में बीस लाख, खुद के पास करोड़ जानिए क्या है माजरा

Wed, 02 Oct 2019 06:03 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
भरतपुर हाउस निवासी जूता उद्यमी पूरन डाबर के घर से उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी हो जाने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने नौकर से पूछताछ की तो रिवाल्वर के साथ नकदी चोरी का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


पुलिस ने जब नौकर को सात घंटे की रिमांड पर लिया तो चौकाने वाला खुलासा हुआ। जेल में बंद नौकर विवेक मेहतो के बैंक खातों में पुलिस को एक करोड़ पांच लाख रुपये होने की जानकारी मिली है। उसके छह खाते फ्रीज करा दिए गए हैं। 

दरभंगा बिहार का रहने वाला नौकर विवेक मेहतो उद्यमी पूरन डाबर के घर चोरी के आरोप में जेल में बंद है। उसकी बहन के खाते में 20 लाख रुपये अलग मिले हैं। इसके अलावा नौकर ने 40 लाख का एक  मकान भी खरीदा था। रिश्तेदार को पांच लाख के गहने भी दिए थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

उसके बैंक खाते की जानकारी मिली थी। इनकी डिटेल पुलिस ने बैंकों से मंगाई। हरीपर्वत के थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक खाते में 55 लाख मिले। दो अन्य में 50 लाख रुपये। उसके सभी खाते फ्रीज करा दिए गए हैं। 

उसने यह रकम थोड़ी-थोड़ी करके चोरी की थी। जब भी घर जाता था, चोरी के रुपये साथ ले जाता था। जो रकम खर्च होने से बच जाती, उसे बैंक में जमा कराता।

पुलिस ने विवेक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई। इसमें भरतपुर हाउस में काम करने वाली एक नौकरानी का नंबर मिला। उससे पूछताछ की गई। उसने बताया कि उसकी मेहतो से दोस्ती थी। वह उसे महंगे उपहार देता था। बदले में उसने भी उसे 18 हजार की अंगूठी उपहार में दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें