फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, बोले- जूते मारकर कराएंगे काम

Wed, 02 Oct 2019 03:41 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
bjp - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेता एक के बाद एक विवादित बयानबाजी के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। आलाकमान द्वारा दी गई चेतावनी भी इन नेताओं पर बेअसर साबित हो रही है। इस कड़ी में अब फतेहाबाद विधानसभा से विधायक जितेंद्र वर्मा का नाम भी जुड़ गया है। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


इस वीडियो में वह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि कोई सही काम होगा तो स्वयं आ जाएंगे और जूते मारकर कराएंगे। वायरल वीडियो में भाजपा विधायक कहते दिख रहे हैं कि जब तक हम लोग मन नहीं बना लेंगे, तब तक भ्रष्टाचार बंद नहीं होगा। 

भाजपा विधायक कहते दिख रहे हैं कि मैं दावे के साथ कहता हूं कि यदि किसी का सही काम होगा तो बता देना। वह चाहे थाने का हो या तहसील का हो। उन्हें फतेहाबाद से वहां तक जाने में एक घंटा लगेगा। उसको वहीं आकर जूतों से मारूंगा। उनके इस भाषण पर लोगों ने जमकर तालियां बजाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें