पीड़ित ने बताया कि नौकर ने दो अज्ञात युवकों को घर में घुसाया था, जिनकी उनको भनक तक नहीं लगी। जब तक वे कुछ समझ पाते, तब तक आरोपियों ने उन्हें बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया।
मथुरा वृंदावन की पॉश कॉलोनी चैतन्य विहार में दंपती को बंधक बनाकर 25 लाख की लूट का मामला प्रकाश में आया है। वारदात में नौकर और उसके साथियों का शामिल होना बताया जा रहा है। घटना के बाद से आरोपी नौकर फरार है। मकान स्वामी ने नौकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने शक के आधार में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। वहीं पुलिस भी इस मामले को 24 घंटे छिपाए रही।
विज्ञापन
चैतन्य विहार फेस-2 में रहने वाले विजय कुमार गर्ग 27 सितंबर की रात्र लगभग 9 बजे अपनी पत्नी और नौकर उमेश यादव निवासी गांव राज राजासरी जिला बांका बिहार के साथ घर में मौजूद थे। तभी नौकर उमेश की शह पर दो अज्ञात युवक उनके घर में घुस आए, जब तक वे कुछ समझ पाते बदमाशों ने विजय कुमार और उनकी पत्नी को रस्सी से बांधकर कमरे में बंद कर दिया।
इसके बाद बदमाश अलमारी से 10 लाख रुपये की नकदी और पत्नी के जेवर (सोने की तीन चेन, चार सोने के सिक्के, दो अंगूठी, एक ब्रेसलेट, तीन कान की रिंग, एक जोड़ी सोने की चूड़ी, एक जोड़ी हीरे की चूड़ी, चांदी की बोतल, सिक्के) लूट लिए। इसकी कीमत करीब लगभग पंद्रह लाख रुपये बताई जा रही है। लूट के बाद आरोपी बंधक स्थिति में ही छोड़कर बाहर से कमरा बंदकर फरार गए। सुबह जब लोग जागे तो घटना की जानकारी हुई।
जल्द हो सकता है खुलासा
वारदात के संबंध में विजय कुमार गर्ग ने नौकर उमेश यादव और अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि 'नौकर उमेश यादव और उसके साथ के लोगों पर इस वारदात में शामिल होने का शक है। कुछ सुराग हाथ लगे हैं, जल्द ही इस वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।'