फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के संदिग्ध मरीजों का अलग वार्ड में होगा इलाज, एसएन में की जा रही व्यवस्था

Fri, 05 Jun 2020 08:45 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • एसएन मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग की पुरानी इमारत में बनाया जा रहा है 20 बेड का वार्ड
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों का इलाज अब अलग वार्ड में होगा। उनको सीधे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती नहीं किया जाएगा। इसके लिए एसएन (सरोजिनी नायडू) मेडिकल कॉलेज में 20 बेड का अलग वार्ड तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


अभी कोविड अस्पताल के आइसोलेशल वार्ड में 14 बेड का अलग से वार्ड बना था, जिसमें कोरोना के संदिग्ध मरीजों को भर्ती कर इलाज कराया जाता था। अब स्त्री रोग विभाग की पुरानी इमारत में 20 बेड का अलग से आइसोलेशन वार्ड तैयार किया जा रहा है। इसमें दो वेंटिलेटर की भी सुविधा की गई है। 


इमरजेंसी में आने वाले संदिग्ध मरीज को यहां भर्ती किया जाएगा। नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए जाएंगे। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद इसको संबंधित विभाग के वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कोविड अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा। प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि संदिग्ध मरीज बढ़ने पर यह व्यवस्था की गई है। दो-तीन दिन में वार्ड में मरीज भर्ती किए जाने शुरू कर दिए जाएंगे।

क्रिटिकल केयर एंबुलेंस कोरोना के मरीजों के लिए तैनात

एसएन में क्रिटिकल केयर एंबुलेंस को कोरोना के संदिग्ध और गंभीर मरीजों को आइसोलेशन वार्ड तक शिफ्ट करने के लिए लगाया गया है। इस एंबुलेंस में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन समेत सभी जीवनरक्षक उपकरण हैं। अभी तक इस एंबुलेंस को वीआईपी ड्यूटी में लगाया जाता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें