फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कौलारा झील के पास युवक का शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र में बुधवार की रात कौलारा झील के पास एकयुवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

डौकी निवासी जयनाथ पुत्र दुर्गा प्रसाद बुधवार रात करीब 8:30 बजे अपने खेतों की ओर गए थे। इसी दौरान कौलारा झील के पास एलएनटी के पीछे करीब 30 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि शव चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। सूचना पर पहुंची डौकी पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी डौकी सुनीत शर्मा ने बताया कि व्यक्ति का शव बरामद हुआ है, जो करीब 4-5 दिन पुराना लग रहा है। शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें