फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पेट्रोल पंप से 7 लाख की सरियों से भरी कैंटर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र में आगरा-फतेहाबाद मार्ग स्थित अंबिका पेट्रोल पंप से सरियों से लदी कैंटर गाड़ी अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। चोरी हुए सरियों की कीमत करीब सात लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थाना डौकी क्षेत्र के गांव भटकी पीपरी निवासी कैंटर चालक सोबरन पुत्र थान सिंह सोमवार को गोरखपुर से करीब 12 टन सरिया लादकर मनिया धौलपुर के लिए निकला था। लेकिन मंगलवार चालक ने कैंटर को वाजिदपुर स्थित अंबिका पेट्रोल पंप पर खड़ा कर दिया और अपने गांव चला गया। बताया गया कि मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे चालक का बेटा अरुण जब पेट्रोल पंप पर पहुंचा, तो कैंटर गाड़ी वहां से गायब मिली। यह देख उसके होश उड़ गए। इसके बाद पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें अज्ञात व्यक्ति कैंटर गाड़ी ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। मौके पर पहुंची पीआरबी ने जांच-पड़ताल की। पीड़ित चालक ने थाना डौकी में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक डौकी देवेंद्र सिंह ने बताया प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें