फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिव्यांग महिला का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी

विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।फाइल फोटो गीता स्रोत परिजन,सूचना पर पहुंची पुलिस घटना के बारे में जानकारी करती हु
विज्ञापन
फतेहाबाद। निबोहरा में बृहस्पतिवार शाम एक दिव्यांग महिला का शव पंखे के कुंदे से फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। वह दो बच्चों की मां थी। मृतका के भाई ने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


निबोहरा गांव में बृहस्पतिवार की शाम गीता देवी ( 37) पत्नी विनोद का शव उनके कमरे में पंखे के कुंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई मुकेश कुमार निवासी देवरी रोड, आगरा ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि बहन पैरों से दिव्यांग थीं। ससुरालीजन आए दिन बहन के साथ मारपीट करते थे। मुकेश के मुताबिक, बृहस्पतिवार की शाम साढ़े चार बजे ग्रामीणों ने उन्हें काॅल कर बताया कि तुम्हारी बहन को ससुराल वालों ने मार दिया है और शव का अंतिम संस्कार करने की फिराक में हैं। जानकारी पर वह परिवार के लोगों के साथ बहन की ससुराल पहुंचे, तो बहन गीता का शव जमीन पर पड़ा था। सूचना पर निबोहरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक निबोहरा का कहना है कि प्रथम दृष्टया संभवत: पारिवारिक क्लेश के चलते महिला ने फंदे से लटक कर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण पता चल पाएगा।

दो मासूम बेटों का रो-रोकर बुरा हाल
मृतका ने अपने पीछे दो पुत्रों अमन (15) और विवेक (12) को बिलखते छोड़ा है। मां की मौत के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मायका पक्ष के लोग भी गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें