फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी खबरें: कूड़े में दो भ्रूण मिलने से सनसनी, मंडी मजदूरों की हड़ताल; मथुरा में मुठभेड़ में दबोचे बदमाश

Sun, 11 Oct 2026 05:22 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

ब्रज क्षेत्र में रविवार को कई घटनाक्रम सामने आए। आगरा के अछनेरा क्षेत्र में कचरे के ढेर में दो भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों भ्रूण पाॅलिथिन में बंद थे और कुत्ते नोंच रहे थे। वहीं मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर गल्ला मंडी मजदूर हड़ताल चल गए। मथुरा में पुलिस ने अपहरण और हत्या के दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
ब्रज की बड़ी खबरें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रज क्षेत्र के बड़े घटनाक्रमों में रविवार को आगरा के अछनेरा में सनसनीखेज मामला सामने आया। कचरे के ढेर में पाॅलिथिन में बंद दो भ्रूण मिले। कुत्तों के नोंचने पर स्थानीय लोगों को जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अछनेरा गल्ला मंडी में मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर मजदूरों ने हंगामा कर दिया। सड़क पर जाम लगाया। इसके बाद मंडी में ही धरने पर बैठ गए। मांग पूरी नहीं होने तक काम नहीं करने का ऐलान किया। मथुरा में पुलिस ने अपहरण और हत्या के दो आरोपियों को मुठभेड़ में दबोचा। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्यसभा सांसद बनने के बाद आगरा पहुंचे रामप्रताप सिंह चाैहान अफसरों पर गरजे। सांसद ने कहा कि कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए। इस दाैरान सांसद के स्वागत में उमड़े समर्थकों के चलते  इनर रिंग रोड पर जाम के हालात बन गए। शिक्षक नेता के भतीजे को गोली सिपाही ने मारी थी। कार्रवाई को लेकर परिजन ने हंगामा किया। अब पुलिस आरोपी सिपाही की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


'कार्यकर्ताओं का काम न रुके': राज्यसभा सांसद रामप्रताप सिंह ने अफसरों को चेताया, समर्थकों ने किया स्वागत
भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद रामप्रताप सिंह चौहान ने एक बार फिर अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए। कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान को कभी झुकने नहीं दिया जाएगा...पढ़ें पूरी खबर

मजदूरी बढ़ाने की मांग: गल्ला मंडी में मजदूरों का धरना, सड़क की जाम; मांग पूरी न होने तक काम बंद रखने का ऐलान
आगरा के अछनेरा गल्ला मंडी में मजदूरी की दरें बढ़ाने की मांग को लेकर मजदूरों ने मोर्चा खोल दिया है। रविवार दोपहर को आक्रोशित मजदूरों ने मंडी के बाहर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। इससे कुछ समय के लिए यातायात ठप हो गया। जाम की सूचना मिलते ही थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मजदूरों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद मजदूर मंडी परिसर में ही धरने पर बैठ गए...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


कूड़े के ढेर में मिले पाॅलिथिन में बंद दो भ्रूण, नोंच रहे थे कुत्ते; जांच में जुटी पुलिस
आगरा के अछनेरा में दो भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। पाॅलिथिन में बंद भ्रूण को कुत्ते नोच रहे थे। सूचना पर पहुंचे पालिका कर्मचारियों ने भ्रूणों को दफना दिया। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है...पढ़ें पूरी खबर

यूपी: सिपाही ने मारी थी शिक्षक नेता के भतीजे को गोली, अस्पताल में माैत; परिजन ने किया हंगामा
आगरा के सदर के सेवला जाट में शिक्षक नेता के भतीजे (ढाबा कर्मचारी) बीटू लवानिया (33) को गोली मारने का आरोप सिपाही जैकी चौधरी पर है। पुलिस उसके पुलिसकर्मी होने की बात छिपाती रही। उधर, इलाज के दौरान शनिवार तड़के बीटू की मौत हो गई। इसके बाद पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजन ने हंगामा किया...पढ़ें पूरी खबर

मथुरा में सुबह-सुबह मुठभेड़: दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, अपहरण के बाद युवक की हत्या में थे वांछित
मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र के गांव सिहोरा से युवक राजेश उर्फ राजन का अपहरण कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने रविवार तड़के मुठभेड़ के दौरान दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी है...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें