फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नील गाय से टकराकर स्कॉर्पियों कार पलट कर खड्ड में गिरी, वृद्ध की मौत

विज्ञापन
कासगंज में ढोलना क्षेत्र के गांव नोगंवा में अनियंत्रित होकर पल्टी कार । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। बाईपास रोड पर नौगंवा के समीप एक कार नील गाय से टकराने के बाद सड़क किनारे खड्ड में गिर गई, जिससे उसमें सवार वृद्ध की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। उन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

चंद्रपाल (60) निवासी घिनौना थाना ढोलना कार से अपने पुत्र जीतू के साथ ग्राम चांडी गए हुए थे। मंगलवार की रात लगभग एक बजे चंद्रपाल, जीतू एवं गांव के ही महेंद्र पुत्र साहब सिंह, राघवेंद्र पुत्र राजबहादुर ग्राम चांडी से वापस अपने गांव घिनौना आ रहे थे। बाईपास रोड पर ग्राम नौगंवा के समीप उनकी कार के सामने एक नीलगाय आ गई, जिससे टकराकर उनकी कार टकराकर अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। जब राहगीरों एवं वाहन चालकों ने उन्हें गिरा देखा तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने चंद्रपाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक चंद्रपाल के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें