फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल, खोवा, पनीर के आठ नमूने लेकर जांच के लिए भेजे

विज्ञापन
23एमएनपी-22-बेवर में एक दुकान पर सेंपल लेती खाद्य विभाग की टीम - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। होली के त्योहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग लगातार चेकिंग अभियान चला रहा है। इसी के तहत मंगलवार को टीम ने अभियान चलाकर तेल, मावा, पानी, बूंदी आदि के आठ नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सबसे पहले टीम बेवर पहुंची। यहां निरीक्षण के दौरान दयानंद गुप्ता स्पेलर से सरसों के तेल, विकास गुप्ता की दुकान से सरसों के तेल के दो नमूने भरे। सुभाष चंद्र गुप्ता की दुकान से ही वनस्पति तेल का एक, अंकित गुप्ता की दुकान से बूंदी और सौरभ अग्रवाल की दुकान से किसमिस के नमूने लिए।
नवीगंज में सुशील कुमार की दुकान से मावा और पनीर का एक नमूना लिया। कुल आठ नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। बेवर में विकास गुप्ता ने बिना पंजीकरण के आटा मिल और स्पेलर का संचालन करने पर नोटिस जारी किया गया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसबी सिंह मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें