फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सिर्फ शारीरिक ताकत पर निर्भर नहीं करती आत्मरक्षा

विज्ञापन
अमर उजाला अपराजिता
विज्ञापन
आगरा। आत्मविश्वास, सजगता और सही तकनीक आत्मरक्षा के लिए बेहद आवश्यक है। कठिन परिस्थितियों में भी आप अपना मनोबल कम न होने दें। हिम्मत दिखाते हुए मुकाबले करें तो आप विरोधी को चित कर सकती हैं। ये बातें शनिवार को बल्केश्वर के मनोहरपुर स्थित संत रामकृष्ण गर्ल्स इंटर कॉलेज में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में मार्शल आर्ट विशेषज्ञ विपुल वर्मा ने कहीं। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक तरीके भी सिखाए।
विज्ञापन


प्रशिक्षण सत्र में विपुल वर्मा ने बताया कि आत्मरक्षा केवल शारीरिक ताकत पर निर्भर नहीं करती, बल्कि स्थिति को समझकर सही प्रतिक्रिया देना सबसे अहम है। उन्होंने छात्राओं को बताया कि शरीर के कुछ हिस्सों पर वार कर खतरे को टाला जा सकता है। इस दौरान उन्होंने पीछे से पकड़ने, हाथ-कलाई को जकड़ने, बाल खींचने, पीछे से मुंह को पकड़ने जैसी स्थितियों में सुरक्षित निकलने के उपायों का अभ्यास कराया। साथ ही संतुलन बनाए रखने, कोहनी व एड़ी के सही इस्तेमाल और हमलावर की पकड़ ढीली करने की तकनीक भी समझाई।
कार्यक्रम में छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और सिखाई गई तकनीकों को स्वयं आजमाया। सत्र के दौरान मानसिक मजबूती, सतर्कता और संयम पर विशेष जोर दिया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में घबराहट हावी न हो। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक रविकांत चावला, डायरेक्टर अकादमिक प्रिया कपूर और एडमिन अनु चावला भी उपस्थिति रहीं। साथ ही विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन

-

इन्हें मिलीं किताबें
प्रशिक्षण में सवाल पूछने पर अमृता गौतम, सृष्टि सिंघल, रागिनी कुशवाह, अंशिका, चंचल, नंदिनी चौधरी, सिमरन यादव, खुशी राठौर, ईश, यशिका गुप्ता, वैश्नवी, शानु सिंह, पायल, सुरभि, तनिष्का, सजल, तनिशा, हेमलता, पल्लवी और शिखा को पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें